Delhi Covid Update: जानें आज दिल्ली में आए कोरोना संक्रमण के कितने नए मामले

Delhi Covid Update: जानें आज दिल्ली में कोरोना से कितने लोग हुए रिकवर और कितने लोगों को लगा वैक्सीन का टीका

दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 20 नए सक्रिय मामले सामने आए हैं और कोरोना संक्रमण से रिकवर करने वाले व्यक्तियों की संख्या दिल्ली में अब 36 है। दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

राजधानी में अब कोरोना के एक्टिव कैसेस की संख्या 375 है। दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के 88 मरीज़ होम आइसोलेशन में है, 266 मरीज़ हॉस्पिटल में है और 1 मरीज़ का इलाज कोविड केयर सेंटरों में चल रहा है।

41577 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट और 9810 व्यक्तियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट आज दिल्ली में हुए हैं। राजधानी में अभी तक कुल 25623431 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट कराए जा चुके हैं।

delhi covid update

कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1437736 हो गई है, हालांकि दिल्ली में आज तक कुल 1412280 व्यक्ति दिल्ली में कोरोना संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं, और वहीं अब तक कुल 25081 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है।

बीते 24 घंटे में कुल 10826 व्यक्तियों को वैक्सीन दी गई है, जिनमें से 3412 व्यक्तियों को पहली खुराक और 7414 व्यक्तियों को दूसरी खुराक दी गई है। अभी तक दिल्ली में कुल 13213444 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिनमें से 9437206 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक और 3776238 व्यक्तियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

Radhey Krishna Auto

ये भी पढ़े: Tokyo 2020 Paralympic: सुमित अंतिल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड थ्रो के साथ जीता गोल्ड

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!