दिल्ली कोरोना बुलेटिन: जानें शुक्रवार 30 जुलाई का कोरोना अपडेट

राजधानी में आज कोरोना के मामलों में देखी गई बढ़त, जानें दिल्ली में आज आए कितने नए मामले और कोरोना संक्रमण से कितनो की हुई मौत

30 जुलाई शुक्रवार को राजधानी में कोरोना के 63 नए मामले सामने आए है। जबकि कोरोना से 34 लोग ठीक हुए है। दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के कारण 3 लोगो की मौत हुई है।

दिल्ली में अब कोविड के सक्रिय मामलो की संख्या बढ़कर 580 हो गई है। दिल्ली में 177 कोरोना के मरीज़ होम आइसोलेशन में है जबकि 333 मरीज़ अस्पताल में है।

30 july delhi coronavirus update

राजधानी में 30 जुलाई को 46649 लोगों के RT-PCR टेस्ट किए गए हैं। इसी के साथ 23462 लोगों के रैपि़ड एंटीजन टेस्ट कंडक्ट किए गए है। दिल्ली में अब तक कुल 23595882 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट कंडक्ट किए जा चुके हैं।

दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1436144 से बढ़कर 1436207 हो गई है जबकि इनमे से आज तक कुल 1410575  कोरोना मरीज़ ठीक हो गए हैं।

Aadhya technology

पिछले 24 घंटे में कुल 72505 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जिनमे से 13535 लोगों को पहली और 58970 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है। अभी तक राजधानी में कुल 9894030 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिनमे से 7333976 लोगों को पहली और 2560054 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई जा चुकी है।

ये भी पढ़े:- Tokyo Olympic 2020: लवलीना बोरगोहेन ने भारत के लिए पक्का किया दूसरा मेडल

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!