Delhi Covid Update: जानें आज राजधानी में कोविड-19 के आए कितने नए मामले

Delhi Covid Update: जानें आज दिल्ली में कोरोना से कितने मरीज़ों ने किया रिकवर और कितने मरीज़ हारे कोरोना से जंग

Delhi Covid Update: 30 सितंबर गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 47 नए मामले सामने आए है। जबकि कोरोना से ठीक होने वाले मरीज़ों की संख्या 39 है। राहत की बात है कि राजधानी में कोरोना की वजह से आज किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 400 हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब 109 कोरोना के मरीज़ों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है जबकि 240 मरीज़ों का इलाज अस्पताल में हो रहा है। आपको बता दें कि 4 मरीज़ों का इलाज कोविड केयर सेंटरों में भी हो रहा है।

दिल्ली में 30 सितंबर को 50,425 लोगों के RT-PCR टेस्ट कंडक्ट कराए गए हैं। इसी के साथ 21,961 व्यक्तियों के रैपि़ड एंटीजन टेस्ट कंडक्ट किए गए हैं। दिल्ली में अब तक कुल 2,76,68,859 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट कंडक्ट किए जा चुके हैं।

Delhi Corona Bulletinराजधानी दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 14,38,868 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल 14,13,381 कोरोना मरीज़ रिकवर हो चुके हैं।

Tax Partner
पिछले 24 घंटो में कुल 1,52,741 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जिनमें से 71,723 लोगों को पहली और 81,018 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है। अभी तक राजधानी में कुल 1,77,10,493 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिनमें से 1,19,93,688 लोगों को पहली और 57,16,805 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई जा चुकी है।

ये भी पढ़े: HC ने शराब की निजी दुकानों को बंद करने के मामले में हस्तक्षेप करने से किया इंकार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!