लोकनायक अस्पताल में Omicron के आए 34 मरीज़, 33 ने लगवा रखी थी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़
राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron variant) के मरीज़ों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है

राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron variant) के मरीज़ों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली देश का दूसरा ओमिक्रॉन से सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य दिखाई पड़ रहा है।
वहीँ राजधानी के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (LNJP Hospital) में ओमिक्रॉन की चपेट में आए लोगों का इलाज चल रहा है। बता दें कि इस हॉस्पिटल में कुल 34 मरीज़ों की कोरोना रिपोर्ट ओमिक्रॉन से संक्रमित पाई गई है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सभी 34 ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज़ों में से 33 ने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाई हुई थीं। उनमें से केवल एक ने वैक्सीन की सिंगल डोज़ लगवा रखी थी। राहत की बात है कि 34 में से 18 मरीज़ ठीक होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी हो चुके हैं।
इसी के साथ LNJP हॉस्पिटल में एडमिट होने वाले अधिकतर ओमिक्रॉन मरीज़ भारतीय निवासी हैं जबकि कुछ विदेशी मूल के भी हैं।
ये भी पढ़े: DDMA ने दिल्ली में नए साल और क्रिसमस के जश्न पर लगाई रोक










