दिल्ली में 06 जुलाई मंगलवार का कोरोना अपडेट

दिल्ली में धीमी पड़ी कोरोना की रफ़्तार, देखे गए कोरोना के मामलों में समतल उछाल। जानिये आज आये कितने नए मामले, और कितनों ने किया रिकवर।

दिल्ली में अब कोरोना मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। अब दिल्ली में कोरोना के केवल 833 ही एक्टिव केस रह गए हैं। आज दिल्ली में कोरोना के 79 नए केस सामने आए, जबकि दिन भर में 154 लोगों ने रिकवर किया। मंगलवार को दिल्ली में 4 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मृत्यु हुई।

Delhi 6 July Covid Update

 

दिल्ली में अब कोरोना मरीज़ों की कुल संख्या 1434687 हो गई है। इनमें से कुल 1408853 मरीज़ ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना से मरने वाले लोगों की कुल संख्या 25001 हो गई है। इसके आलावा फिलहाल दिल्ली में कुल 652 कन्टेनमेंट ज़ोन्स हैं। यहाँ पिछले 24 घंटों में कुल 46110 लोगों का RTPCR/CBNAAT/TrueNat टेस्ट किया गया। इसके आलावा कुल 23756 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ।


राहत की खबर यह है कि दिल्ली में लगातार कोरोना मामलों में कमी देखी जा रही है। इसी के साथ ही शहर में वैक्सीनेशन भी स्पीड में किया जा रहा है। 6 जुलाई को दिल्ली में कुल 80841 लोगों को कोविड वैक्सीन लगायी गई। इनमें से 551728 लोगों को पहली और 29113 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ दी गई। इसी के साथ ही दिल्ली में अब तक कुल 8470002 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 6529197 लोगों को पहली और 1940805 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज़ दी जा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में पंजाब पुलिस की रेड, करोड़ो की हीरोइन हुई बरामद, अफगानियों को किया गिरफ्तार।

 

 

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!