Delhi Covid Update: जानें आज कितने लोगों ने जीती कोरोना से जंग

Delhi Covid Update: जानें आज राजधानी में आए कोरोना संक्रमण के कितने नए मामले और कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर कितने लोगों ने गवाई जान

Delhi Covid Update: 7 सितंबर मंगलवार को राजधानी में कोरोना के 50 नए मामले सामने आए है। जबकि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 30 है। दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के कारण 1 व्यक्ति की मौत हुई है।

दिल्ली में अब कोविड के सक्रिय मामलो की संख्या बढ़कर 386 हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब 95 कोरोना के मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि 237 मरीज़ अस्पताल में हैं और 4 रोगियों का इलाज कोविड केयर सेंटरों में हो रहा है।

राजधानी में 7 सितंबर को 46099 लोगों के RT-PCR टेस्ट कंडक्ट कराए गए हैं। इसी के साथ 23833 लोगों के रैपि़ड एंटीजन टेस्ट कंडक्ट किए गए हैं। दिल्ली में अब तक कुल 26122321 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट कंडक्ट किए जा चुके हैं।

7 september delhi covid update

राजधानी दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1438041 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल 1412572 कोरोना मरीज़ ठीक हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में कुल 162767 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जिनमें से 106558 लोगों को पहली और 56209 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है। अभी तक राजधानी में कुल 14251101 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिनमें से 10134046 लोगों को पहली और 4117055 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई जा चुकी है।

Tax Partner

ये भी पढ़े: दिल्ली सरकार द्वारा किया जा रहा है आधुनिक कुएं का निर्माण, जानें इसकी खूबियां

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!