दिल्ली में 09 जुलाई को कोरोना संक्रमण से हुई 3 मौत, जानें 24 घंटे में आए कितने नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटों में देखी गई कोरोना मामलों में बढ़त, आए कई नए केस जबकि संक्रमण से हुई 3 लोगों की मौत।

दिल्ली में आज कोरोना मामलों में फिर से तेज़ी देखी गई है। बीते 24 घंटों में आए हैं 81 नए मामले, जबकि 3 लोगों की संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई। राहत की बात है कि शुक्रवार को दिल्ली में कुल 127 लोगों ने रिकवर किया है। इसी के साथ ही राजधानी में अब कोरोना के कुल 798 एक्टिव केस हो गए हैं। दिल्ली में कुल 257 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

9 july delhi corona update
दिल्ली में अब कोरोना से अपनी जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 25011 हो गई है और अब तक 1409145 लोग रिकवर कर चुके हैं। वही दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल 1434954 मामले सामने आ चुके हैं।
Tax Partner

09 जुलाई को 48500 लोगों के RTPCR/ CBNAAT/TrueNat टेस्ट किए गए, जबकि 24692
लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। इसी के साथ ही दिल्ली में अब तक कुल 22145913 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं।

पिछले 24 घंटों में कुल 159010 लोगों को वैक्सीन लगाई गयी। जिनमें से कुल 111447 को पहली और 47563 लोगों को दूसरी वैक्सीन की दूसरी डोज़ दी गई। इसी के साथ ही दिल्ली में अब कुल 8686050 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है।

ये भी पढ़े:- डिफेक्टिव नम्बर प्लेट के कारण पकड़ा गया बाईक-स्कूटी चोर

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!