चीन में कोरोना के चलते भारत में अलर्ट जारी, जानिए मास्क को लेकर ये अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जीनोम सीक्वेंसिंग और टेस्टिंग बढ़ाने पर बहुत जोर दिया परधानमंत्री मोदी ने राज्यों को कोविड के...

चीन, जापान सहित काफी देशों में कोरोना कहर एक बार फिर से शुरू हो गया है। भारत में भी सरकारें इसको लेकर सावधान हो गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य नहीं होगा। लोगों को बस मास्क पहनने के लिए सलाह दी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि लोग जागरुक हैं लिहाजा सिर्फ इसके लिए गाइडलाइंस जारी की जाएंगी। अब एयरपोर्ट पर भी सभी यात्रियों का सैंपल लिया जाएगा पर किसी को रोका नहीं जाएगा।

इसको लेकर पीएम मोदी ने की थी बैठक

आपको बता दे की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जीनोम सीक्वेंसिंग और टेस्टिंग बढ़ाने पर बहुत जोर दिया परधानमंत्री मोदी ने राज्यों को कोविड के बढ़ते मामलों के खतरे को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही के खिलाफ आगाह किया। चीन, अमेरिका, इटली, जापान और साथ ही दक्षिण कोरिया जैसे कई देशों में कोविड-19 के मामलों में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। परधानमंत्री मोदी ने सभी राज्य सरकारों को भारत में मामले बढ़ने के साथ हॉस्पिटलों के बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने के लिए भी सलाह दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को मास्क पहनने के साथ साथ कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने के लिए भी सलाह दी और बुजुर्गों और कमजोर सेहत वाले लोगों के लिए एहतियाती खुराक टीकाकरण पर भी जोर दिया।

दिल्ली का ऐसा है हाल

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड के कुल 10 नए मामले सामने आए है, जबकि उससे पहले कोवीड के कुल पांच मामले सामने आए थे। इस दौरान कोवीड के चलते एक और मौत हुई। राजधानी दिल्ली में कोविड पॉजिटिविटी दर कुल 0.41 प्रतिशत है। कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 32 है,

जिनमें से टोटल 18 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। पिछले करीब 24 घंटों में चार रोगियों के ठीक होने के साथ साथ ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 19,80,559 हो गई है, और राजधानी दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 20,07,112 है और इसके साथ ही शहर में मरने वाले लोगों की कुल संख्या 26,521 है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: नाबालिग बेटी से आरोपी पिता ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!