भारत के गुजरात में Omicron का एक और मामला! ज़िम्बाब्वे से लौटा शख्स पॉज़िटिव निकला

भारत में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) का एक और मामला सामने आया है। आपको बता दें कि यह केस गुजरात के जामनगर से मिला है

भारत में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) का एक और मामला सामने आया है। आपको बता दें कि यह केस गुजरात के जामनगर से मिला है।

ऐसा बताया जा रहा है कि जामनगर में अफ़्रीकी देश ज़िम्बाब्वे से लौटा नागरिक कोविड-19 के नए वेरिएंट से पॉज़िटिव पाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ओमिक्रॉन वेरिएंट का केस मिलने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है।

इसी के साथ ओमिक्रॉन वायरस से पॉज़िटिव हुए व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों की टेस्टिंग और ट्रेसिंग की जा रही है। वहीँ संक्रमित व्यक्ति कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा चुका है।

सूत्रों के अनुसार, ये व्यक्ति 2 दिन पहले ही ज़िम्बाब्वे से गुजरात आया था, और एयरपोर्ट पर जाँच के दौरान संक्रमित पाया गया था। इसके बाद उस व्यक्ति का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था।

ग़ौरतलब है कि रिपोर्ट्स आने के बाद पता चला कि वह ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित है। ख़बर के मुताबिक ये शख्स 10 लोगों के संपर्क में आया है। हालांकि सभी लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है और उनकी कोविड रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: दिल्ली तक पहुंचा Omicron का कहर, LNJP हॉस्पिटल में 12 संदिग्ध मरीज़ भर्ती

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!