कोरोना वायरसदिल्लीदेश

देश में फिर डरा रहा कोरोना, 24 घंटो में 3000 पार केस

देश में कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। 29 अप्रैल यानी पिछले 24 घंटो में देश में 3,688 मामले सामने आए है।

देश में कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। 29 अप्रैल यानी पिछले 24 घंटो में देश में 3,688 मामले सामने आए है। जबकि 50 लोगों ने अपनी जान कोरोना के कारण गवा दी है। हालांकि इस दौरान 2755 लोग ठीक हो गए है। वही बीते 24 घंटे में 4,96,640 कोरोना टेस्ट हुए है।

बता दें कि शुक्रवार को 3377 मामले सामने आए थे। वही शुक्रवार को 60 लोगों ने कोरोना के कारण जान गवाई। इसके अलावा कोरोना मामलों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सबसे आगे है। दिल्ली में बीते 24 घंटो में 1,607 मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही 2 लोगों की मौत हुई है। वही 1266 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुए है। राजधानी में डेली पॉजिटिविटी रेट 5.28% फीसदी है।

इसके अलावा राजधानी में शुक्रवार को 1490 मामले सामने आए थे। ऐसे में दिल्ली में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही राजधानी में टोटल 5609 एक्टिव केस है। महाराष्ट्र में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे है। महाराष्ट्र में बीते दिनों 148 मामले सामने आए है। इसके साथ 2 लोगों की मौत भी हुई है।

Tez Tarrar App
यह भी पढ़े: दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में 400 करोड़ की ड्रग्स और 30 लाख कैश बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button