फिर डरा रहा कोरोना! केरल में नया कोरोना का सब वैरिएंट, 24 घंटे में 5 मौत, 335 नए केस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताया गया कि भारत में रविवार को 335 नए कोविड केस दर्ज किए गए, जिसके बाद अब एक्टिव केस बढ़कर 1,701 हो गए हैं

कोरोना महामारी काफी समय से धीमी हो रखी थी जिसकी वजह से लोग चैन कि सास ले रहे थे। लेकिन अब फिर से खबर सामने आ रही है जहां भारत से सिंगापुर तक दुनियाभर में कोरोना वायरस द्वारा एक बार फिर डराना शुरू कर दिया है। बात करे पिछले 24 घंटों में तो कोविड के 300 नए केस सामने आए हैं। इतना ही नहीं इस संक्रमण के चलते 5 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में मरने वालों में 4 मरीज सिर्फ केरल से हैं, जबकि एक उत्तर प्रदेश से बताया जा रहा है। वही इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताया गया कि भारत में रविवार को 335 नए कोविड केस दर्ज किए गए, जिसके बाद अब एक्टिव केस बढ़कर 1,701 हो गए हैं और इस बीच केरल में कोरोना का नए सबवैरिएंट JN.1 की भी पुष्टि हुई है।

बता दें कि देश में अब तक कोरोना के 4 करोड़ 50 लाख 4 हजार 816 केस सामने आ चुके हैं और इनमे से 5 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5 लाख 33 हजार 316 सीधा पहुंच गया है। साथ ही बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़ 44 लाख 69 हजार 799 हो गई है। देखा जाए तो स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के चलते देश का रिकवरी रेड 98.81 फीसदी हो गया तो वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत बताया जा रहा है। मंत्रालय की वेबसाइट के चलते भी अब देश में अब तक COVID-19 वैक्सीन की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि एक बार फिर कोरोना के बढ़ते ममलों से लोगों के मन में फिर से डर पैदा हो चुका है और बीती 8 दिसंबर को केरल में भी कोविड-19 के सब वैरिएंट JN.1 का एक और मामला सामने आया था जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया था कि 79 साल की महिला का 18 नवंबर को आरटी-पीसीआर टेस्ट रिजल्ट आया था जिसमें कि इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी के हल्के लक्षण थे और फिर वह कोविड-19 से ठीक हो चुकी है। वही इससे पहले भी सिंगापुर से लौटे तमिलनाडु के एक शख्स में भी JN.1 सब-वैरिएंट का पता चला था और वह व्यक्ति तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले का रहने वाला था और उसने खुद ही 25 अक्टूबर को सिंगापुर की यात्रा की थी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!