दिल्ली में कोरोना की वापसी! सात नए मामले मिलने से हड़कंप, गाइडलाइन जारी

दिल्ली में मंगलवार को भी तीन कोरोना के नए केस मिले थे जिसमे सभी मरीजों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में भी चल रहा है।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां दिल्ली-NCR में एक बार फिर कोरोना की वापसी हो गई है। ऐसे में देखा जाए तो दिल्ली में 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली ही नहीं अब देश में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के नए वेरिएंट JN1 को लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा है। साथ ही दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी देते हुए ये बताया गया है कि दिल्ली के अस्पतालों में कुछ 6157 बेड हैं, जिसमें से सात मरीज भर्ती हुए हैं और अभी अस्पतालों में 6150 बेड खाली हैं। वहीं दिल्ली में मंगलवार को भी तीन कोरोना के नए केस मिले थे जिसमे सभी मरीजों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में भी चल रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के चलते, अब राजधानी में 20 लाख 14 हजार 448 मामले संक्रमण के दर्ज भी हो चुके हैं।

डॉक्टरों ने दी सलाह

साथ ही विशेषज्ञों द्वारा लोगों से फिर से चेहरे पर मास्क लगाने और भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचने की पूरी सलाह दी गयी है। हालांकि, आने वाले दिनों में भी 25 दिसंबर क्रिसमस और 1 जनवरी को लोग नए साल के भी जश्न में डूबने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में अब माना जा रहा है कि आगे भी स्थिति बिगड़ भी सकती है।

गाजियाबाद में कोरोना का पहला मामला

हालाँकि, वहीं दूसरी तरफ गाजियाबाद में भी अब सात महीने बाद कोरोना के पहला मामला सामने आया है जहां निजी चिकित्सक द्वारा निजी लैब में मरीज की जांच कराई है, जिसमें कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट भी सामने आई है। जिला सर्विलांस अधिकारी आरके गुप्ता द्वारा बताया गया कि मरीज को एहतियात बरतने और भीड़भाड़ वाले स्थान पर ना जाने की सलाह भी दी गई है। रिपोर्ट्स से सामने आया की वह मरीज शास्त्रीनगर निवासी हैं और उसके नाक कान गला रोग विशेषज्ञ बीपी त्यागी द्वारा इसे कोरोना के नए वैरिएंट होने की आशंका जताई है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!