दिल्ली: गाजीपुर सब्जी मंडी में उड़ रही है कोरोना नियमों की धज्जियां

दिल्ली में कोरोना की गति धीमी हो गई है, लेकिन इसी के साथ ही दिल्ली की गाजीपुर सब्जी मंडी में कोरोना को लेकर काफी लापरवाह देखी जा रही है

दिल्ली में कोरोना की गति धीमी हो गई है, लेकिन इसी के साथ ही दिल्ली की जनता कोरोना को लेकर काफी लापरवाह हो गई है। दिल्ली में कोविड नियमों का उल्लंघन लगभग हर जगह देखा जा रहा है, चाहे फिर वो गली- मोहल्ले हो या फिर हो दिल्ली के बड़े बाज़ार। हर जगह कोरोना के नियमों का उल्लंघन देखा जा रहा है। दिल्ली वासी सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन बिलकुल भी नहीं कर रहे है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की गाज़ीपुर सब्ज़ी मंडी में कोरोना के नियमों का पालन सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। गाज़ीपुर सब्ज़ी मंडी में लोग सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन करने में बिलकुल भी रूचि नहीं दिखा रहे है। 

सूत्रों के अनुसार, एक दुकानदार ने बताया कि वह लोगो के पहले हाथ सेनिटाइज़ करवाते है और जिन लोगो ने मास्क नहीं पहना होता, उन लोगो को मास्क का प्रयोग करने के लिए कहते है, और उसके बाद ही लोगो को या ग्राहकों को सामान देते है।  

कोरोना के नियमों का पालन ना करने की वजह से तिलक नगर बाज़ार बंद

दिल्ली के तिलक नगर के बाज़ार को कोरोना के नियमों का उल्लंघन बार-बार होने के चलते बंद कर दिया गया है। ज़िला प्रशासन की ओर से जारी किए गए आदेश में लिखा है कि तिलक नगर बाज़ार में कोरोना के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। मार्किट एसोसिएशन ओर विक्रेता दिल्लीवासियों से कोरोना के नियमों का पालन कराने में लगातार असमर्थ रहे हैं। इसी के साथ ये भी कहा है कि  मार्किट एसोसिएशन और विक्रेता भीड़ को नियंत्रित करने में भी लगातार असफल रही।

Insta loan services

ज़िला प्रशासन की ओर से जारी किए आदेश में यह भी कहा गया था कि बंद बाज़ार के क्षेत्र में अगर कोई दुकानदार आदेश का पालन करते हुए नहीं पाया गया तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के पालन ना करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान सभी ज़रूरी सामानों की दुकाने खुली रहेंगी। 

ये भी पढ़े:- यमुना में फिर दिखे जहरीले झाग

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!