COVID-19: देश में एक दिन में लगभग आठ हजार नए केस, जानें सक्रिय केसों का आंकड़ा

मंगलवार को कुल दो लाख 14 हजार 242 लोगों ने अपना कोरोना का टेस्ट कराया था। इसमें कुल 3.65 यानी की 7,830 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए।

कोरोना को लेकर एक बुरी खबर है। भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के रिकॉर्ड मरीजों की पहचान हुई है। इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को एक दिन के अंदर कुल सात हजार 830 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जो कि कुल 223 दिन में सबसे अधिक हैं। इसी के साथ भारत में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 40 हजार से ज्यादा हो गई है। अब भारत में कुल 40 हजार 215 मरीज ऐसे हैं, जो कोरोना संक्रमित हैं। बता दे की ये सभी मरीज या तो हॉस्पिटल में भर्ती हैं या फिर अपने घर में रहकर अपना उपचार करा रहे हैं।

दो लाख से अधिक टेस्ट, 16 की मृत्यु 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार को कुल दो लाख 14 हजार 242 लोगों ने अपना कोरोना का टेस्ट कराया था। इसमें कुल 3.65 यानी की 7,830 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के चलते कुल 16 लोगों की मृत्यु भी हो गई। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और साथ ही पंजाब में कोरोना से दो-दो संक्रमितों ने जान गंवाई

अब आप सभी कोरोना के ये आंकड़े भी जान लीजिए

एक सितंबर के बाद से यानी की मंगलवार को सबसे अधिक कुल 7 हजार 946 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
भारत में अब तक कुल 4 करोड़ 47 लाख 76 हजार लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए  हैं।
अब तक देश में संक्रमित हुए लोगों में 0.09 मरीज ऐसे हैं जिनका अभी उपचार चल रहा है। बाकी कुल 98.72 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके हैं। 1.19 प्रतिशत मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
भारत में 220.66 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज अब तक लगाई जा चुकी है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: नरेला में जंगल से देसी हैंड ग्रेनेड मिलने से मची अफरातफरी, जांच जारी

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!