दिल्ली: बूस्टर डोज़ लगवाने के बाद भी 3 लोग हुए Omicron से संक्रमित
कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए बूस्टर यानी अतिरिक्त डोज़ को अहम विकल्प के रूप में माना जा रहा है

कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) से बचाव के लिए बूस्टर यानी अतिरिक्त डोज़ को अहम विकल्प के रूप में माना जा रहा है।
लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में अब कुछ ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं जो बूस्टर डोज़ लगने के बाद भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं।
वहीँ ऐसे मरीज़ों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं, जिनमें उनकी ओमिक्रॉन संक्रमण की पुष्टि भी की गई है। इसी के साथ यह तीनों मरीज़ इस वक्त लोकनायक अस्पताल (LNJP Hospital) में एडमिट हैं। बता दें कि पिछले सप्ताह एकसाथ मिले 12 मरीज़ों में यह भी शामिल थे।
हॉस्पिटल के एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि, ” पिछले सप्ताह इन तीनों मरीजों में ओमिक्रॉन संक्रमण की पहचान हुई है। फिलहाल यह सभी ओमिक्रॉन वार्ड में भर्ती हैं लेकिन इनमें से किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं है।”
साथी ही उन्होंने यह भी बताया कि, ‘देश में अभी तक बूस्टर डोज़ को अनुमति नहीं मिली है। यह लोग हाल ही में विदेश गए थे और वहां से इन्होनें वैक्सीन की बूस्टर डोज़ लगवाई थी।
दिल्ली आने के बाद एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान जब यह कोरोना पॉज़िटिव मिले, तो इन्हें यहां भर्ती कराया गया’।
लेकिन अभी तक इस बात की स्पष्टता नहीं हुई है कि इनको किस वैक्सीन की बूस्टर डोज़ यानी अतिरिक्त खुराक लगी थी।
यह भी पढ़े: Delhi-NCR में शीतलहर का कहर, 4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान










