दिल्ली में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 93 नए केस, 2 मरीजों की कोरोना से मौत

दिल्ली में कोरोना मामलों की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में 93 नए केस दर्ज किए गए जबकि 2 मरीजों की हुई मौत।

दिल्ली में लगातार कोरोना के मामलो में कमी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 93 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 2 मरीजों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई। सक्रिय मरीजों की संख्या एक हज़ार के करीब पहुंच गयी है। दिल्ली में फिलहाल संक्रमण दर 0.13 फ़ीसदी है। इसी के साथ ही दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 24,983 के पार पहुंच गयी है।

Insta loan

दिल्ली में फिलहाल 313 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। पहली बार कोरोना मरीजों की दर 0.07 फ़ीसदी है और रिकवरी दर 98.18 फ़ीसदी है। पिछले 24 घंटों में 407 मरीज़ों को डिस्चार्ज किया गया है। इसके अलावा दिल्ली में बीते 24 घंटे में 73,565 कोरोना टेस्ट किये गए हैं। फिलहाल दिल्ली में कन्टेनमेंट ज़ोन्स की संख्या 1288 है और डेथ रेट 1.74 फ़ीसदी है।

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!