दिल्ली सरकार ने कोरोना फ्री दिल्ली के लिए शुरू की एक नई पहल

दिल्ली सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि इस पहल के चलते आप कोरोना फैसिलिटीज के बारे में सारी अप-टू-डेट जानकारी ले सकतें है।

दिल्ली में अब टीकाकरण अभियान ज़ोरो से चल रहा है। इसी बीच अब कोरोना के मामले भी राजधानी में कम आने लगे है। इन सब चीज़ो को मद्दे नज़र रखके दिल्ली सरकार ने एक नई पहल शुरू की है, लोगों की सुविधा के लिए कोविड-19 और वैक्सीनेशन की जानकारी के लिए ‘व्हाट्सएप हेल्पडेस्क नंबर’ लॉन्च किया है।

Whatsapp पर शुरू की गयी इस नई हेल्पलाइन के माध्यम से आप अपने नज़दीकी वैक्सीनेशन सेंटर का पता लगा सकते है और स्लॉट भी बुक कर सकते है। इसके अलावा आप ऑक्सीजन सिलिंडर से संबंधित जानकारी तथा हॉस्पिटल में बेड्स का भी पता लगा सकते है।

दिल्ली सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि इस पहल के चलते आप कोरोना फैसिलिटीज़ के बारे में सारी अप-टू-डेट जानकारी ले सकतें है। इसका इस्तेमाल करने के लिए व्हाट्सएप पर ‘Hi’ लिखकर 91122307145 पर भेजना होगा। यह सेवा हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है।

उसके बाद आपको वहां से जवाब आएगा और आप अपने सवाल पूछ सकते हैं। आप इस चैटबॉट के माध्यम से हॉस्पिटल बेड्स, वैक्सीनेशन सेंटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, वैक्सीन सेंटर इत्यादी के बारे में पता लगा सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हेल्पलाइन नंबर लॉन्च करते हुए कहा, “हमने इस चैटबॉट में कुछ नई सुविधाएँ जोड़ी हैं, जिससे नागरिकों को कोविड -19 से संबंधित विश्वसनीय जानकारी और संसाधनों तक आसानी से पहुंचने में मदद मिल सके।” लॉन्चिंग के मौके पर व्हाट्सएप के अधिकारी भी मौजूद थे।

यह चैटबॉट व्हाट्सएप बिजनेस एपीआई पर बनाया गया है। वहीं इसको कोविन पोर्टल और दिल्ली सरकार के ‘कोविड वार रूम’ के साथ कनेक्ट भी किया गया है।

Tax Partner

व्हाट्सएप के निदेशक शिवनाथ ठुकराल ने इस चैटबॉट को लेकर कहा, दिल्ली सरकार का इस व्हाट्सएप-एपीआई हेल्पलाइन चैटबॉट का कस्टम तकनीक-समाधान लोगों के लिए फायदेमंद होगा। दिल्ली में इसके बाद वैक्सीनेशन की रफ्तार में भी तेज़ी आएगी।

 

ये भी पढ़े: Delhi Crime News: शराब के लिए पैसे ना देने पर बेटे ने मारी मां को गोली

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!