कोरोना के नए वेरिएंट की भारत में हुई एंट्री, वडोदरा में मिला पहला केस

महिला ने फाइजर का टीका लगवाया हुआ है उसके बावजूद भी वो BF.7 वेरिएंट से संक्रमित हो गई है. बता दें, महिला 11 नवंबर को अमेरिका से वडोदरा आई थी.

अभी लोगों को कोरोना वायरस से राहत मिले कुछ ही दिन हुए थे और अब फिर से कोरोना का कोहराम लोगों को सताने लगा है. कोरोना वायरस का एक और खतरनाक वेरिएंट हमारे सामने आ गया है. बता दें कि गुजरात के वडोदरा में कोरोना के BF.7 वेरिएंट का एक केस सामने आया है जिसने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

जानकारी के अनुसार अमेरिका की 61 साल की महिला में BF.7 वेरिएंट की पुष्टी हुई है. फिलहाल कोरोना का ये घातक वेरिएंट मिलने के बाद महिला को घर में ही आइसोलेट किया गया है.

य़हां पर हैरानी की बात ये है कि महिला ने फाइजर का टीका लगवाया हुआ है उसके बावजूद भी वो BF.7 वेरिएंट से संक्रमित हो गई है. बता दें कि महिला 11 नवंबर को अमेरिका से वडोदरा आई थी.

बताते चले कि महिला के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए गांधीनगर भेज गए थे. बहरहाल, कोरोना वायरस के कई वेरिएंट सामने आ चुके है, इनमें से सबसे ज्यादा प्रमुख ओमीक्रोन को माना गया था.

यूं तो ओमीक्रोन के कई सबवेरिएंट हमारे सामने आए उनकी में से BF.7 वेरिएंट है. जिसे BA.5.2.1.7 के नाम से भी जाना जाता है. यह वेरिएंट BA.5 का एक सबवेरिएंट ही हैं.  

Accherishtey

ये भी पढ़ें: फ्री में पाना चाहते हैं Nothing Phone 1? बस करना होगा ये छोटा सा काम

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!