IIT कानपुर के प्रोफेसर का दावा: जनवरी में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर

कोरोना का रोना अभी ख़त्म भी नहीं हुआ था कि, इस वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने देश में दस्तक देकर हड़कंप मचा दिया है।

कोरोना का रोना अभी ख़त्म भी नहीं हुआ था कि, इस वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने देश में दस्तक देकर हड़कंप मचा दिया है।

आपको बता दें कि भारत में अभी तक इस नए वेरिएंट के 21 मामले सामने आए हैं। वहीँ इसको लेकर आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने दावा करते हुए कहा है कि जनवरी में ओमिक्रॉन वेरिएंट की वजह से कोरोनावायरस की तीसरी लहर आ सकती है।

इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि इसका पीक फरवरी में देखने को मिल सकता है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, ऐसे में कोरोना से संक्रमित होने के रोज़ाना मामले डेढ़ लाख तक आ सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक ओमिक्रॉन वेरिएंट से दोबारा पॉज़िटिव होने के खतरे पर उन्होंने बताया कि अभी तक एक स्टडी सामने आई है, जिसके अनुसार पिछले 3 महीनों में फिर से कोरोना पॉज़िटिव होने की दर 3 गुना बढ़ी है।

इसके अलावा प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने लॉकडाउन लगाने की बात को लेकर कहा कि सख्त लॉकडाउन लगाने के बदले सावधानी बढ़ानी ज़रूरी है। हालांकि ज़्यादा भीड़ वाले इलाकों में लॉकडाउन ही करें। साथ ही वह कहते हैं कि सरकार को रोक लगाकर सख्त लॉकडाउन से बचना चाहिए।

बहरहाल WHO ने इससे पहले इस वेरिएंट पर कहा था कि यह अब तक नहीं पता चला है कि क्या ओमिक्रॉन वेरिएंट ज़्यादा संक्रामक है या ज़्यादा गंभीर बीमारी की वजह बनता है।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: जानें LNJP ने Omicron के पहले मरीज़ के लक्षण और उसके ऑक्सीजन लेवल के बारे में क्या बताया?

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!