कोरोना के मामलों को देखते हुए मास्क लगाना जरूरी करे दिल्ली सरकार : भाजपा

कई राज्य सरकारों ने कोरोना को देखते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क अनिवार्य कर दिया है। हरियाणा में मास्क जरूरी कर दिया गया है।

प्रदेश भाजपा ने राजधानी में बढ़ रही कोरोना संक्रमण दर पर चिंता व्यक्त की है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष को कहा कि कोरोना तेजी से फैल रहा है। भारत में संक्रमण दर 6 प्रतिशत से कम है और राजधानी दिल्ली में 23 प्रतिशत दर्ज की गई है।

लिहाजा, दिल्ली सरकार इसमें कोताही नहीं बरते। कोरोना को हल्के में लिया गया तो जनता को पिछली बार की तरह ही भयानक परिणाम देखना पड़ सकता है। दिल्ली सरकार को मास्क अनिवार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक सप्ताह में तीन हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। रविवार को पूरे देश में 5357 नए मरीज आए तो दिल्ली रामवीर सिंह बिधूड़ी ने रविवार में 535 मरीज।

कई दिनों से देश की तुलना में अकेले दिल्ली से ही 10 फीसदी मरीज आ रहे हैं। कई राज्य सरकारों ने कोरोना को देखते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क अनिवार्य कर दिया है। हरियाणा में मास्क जरूरी कर दिया गया है। सरकारें और भी एहतियाती कदम उठा रही हैं, लेकिन दिल्ली की केजरीवाल सरकार जनता को सिर्फ सलाह देकर ही हाथ पर हाथ रखे बैठी हुई है। और दुकानदार अब स्वयं बाजारों में अपनी ओर से मास्क की बंदिश लगाने के लिए अब काफी मजबूर हो रहे हैं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: गोलगप्पे खाने से इनकार करने पर बुजुर्ग महिला की हत्या, जानिए पूरा मामला

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!