भारत कोरोना जंग में एक कदम आगे, जल्द ही लगेगी 6-12 साल के बच्चों को वैक्सीन
कोरोना के खिलाफ जंग में भारत अब एक और कदम आगे बढ़ रहा है। दरअसल देश में अब जल्द ही 6 से 12 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगने वाली है।

कोरोना के खिलाफ जंग में भारत अब एक और कदम आगे बढ़ रहा है। दरअसल देश में अब जल्द ही 6 से 12 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगने वाली है। सूत्रों की मानें तो DCGI ने इसकी मंजूरी दे दी है।
बता दें कि समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि सूत्रों के मुताबिक DCGI ने भारत बायोटेक में बनी कोवैक्सीन को 6 से 12 साल के बच्चों को मंजूरी दे दी है। हालांकि बताया जा रहा हैं कि वैक्सीन के लिए कुछ शर्ते रखी गई है। लेकिन अभी सरकार या स्वास्थ्य विभाग ने इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। इस कारण क्या शर्ते हैं यह किसी को नहीं पता। गौर की बात यह हैं कि देश में अभी 12 से ऊपर सभी लोगों को कोरोना टीका लग रहा है। वही 61.6% को टीके की दोनों डोज लग चुकी है।
ये भी पढ़े: ISRO के साथ हुआ DDA का एग्रीमेंट, अवैध निर्माण पर रहेगी नज़र










