ब्लैक फंगस से खराब हो गए थे किडनी और फेफड़े, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान

Delhi News: रंजीत कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ब्लैक फंगस की भी चपेट में आ गए थे, उनके फेफड़े और किडनी खराब हो गए थे

कोरोना महामारी के इस मुश्किल दौर में डॉक्टर लोगों के लिए किसी भगवान से कम साबित नहीं हुए हैं। डॉक्टरों ने दिन रात मेहनत कर लाखों लोगों की ज़िन्दगी बचाई है। गाज़ियाबाद के निवासी रंजीत के लिए सर गंगाराम हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने वो चमत्कार कर दिखाया जो केवल कोई फरिश्ता या भगवान ही कर सकते हैं।

दरअसल, रंजीत कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ब्लैक फंगस की भी चपेट में आ गए थे। जानकारी के मुताबिक, उनके फेफड़े और किडनी खराब हो गए थे। सर गंगाराम हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने 6 घंटे तक लगातार चल रही सर्जरी में बाएं फेफड़े का 1 हिस्सा और किडनी को निकलकर रंजीत की जान बचा ली है।

रंजीत कुमार सिंह गाज़ियाबाद के निवासी हैं वह अप्रैल में कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे। लेकिन वह इलाज के बाद ठीक हो गए थे। रंजीत के इलाज में लगभग 15 लाख रूपये खर्च हो गए थे।

 Aadhya technology

लेकिन कोरोना से ठीक होने के कुछ दिनों बाद ही उन्हें पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन होने लगी थी। उन्हें तेज़ बुखार के साथ सांस लेने भी परेशानी हो रही थी। जिसके बाद उन्हें सर गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

ये भी पढ़े: किर्गिज़स्तान की महिला और उसके महज़ 13 महीने के बेटे की चाक़ू मारकर निर्मम हत्या

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!