जानें दिल्ली कैसे Omicron वेरिएंट के खतरे का सामना करने की तैयारी कर रही है?
कोरोनावायरस के नए वेरिएंट के लिए केजरीवाल सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, 10 हज़ार ICU (आईसीयू) बेड के सहित 30 हज़ार बेड तैयार

मंगलवार 30 नवंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय की उच्च स्तरीय मीटिंग में कोविड के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन (Omicron) की वजह से पैदा हुई दहशत पर बात हुई है।
कोरोनावायरस के नए वेरिएंट के लिए केजरीवाल सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि 10 हज़ार ICU (आईसीयू) बेड के सहित 30 हज़ार बेड तैयार हैं।
वहीँ फरवरी में इसमें 6,800 ICU बेड और जुड़ जाएंगे। इसी के साथ 2 हफ्ते के नोटिस में 100-100 ऑक्सीजन बेड भी तैयार कर लिए जाएंगे। ख़बर के मुताबिक इससे दिल्ली की क्षमता तकरीबन 6500 बेड की हो जाएगी।
इतना ही नहीं बल्कि 32 दवाओं के बफर स्टॉक के साथ ऑक्सीजन आपूर्ति की क्षमता का भी विस्तार किया जा रहा है। इसी के साथ सभी संबंधित विभागों को अगली लहर की आशंका जताए जाने पर अलर्ट मोड में डाल दिया है।
कोरोना के Omicron वेरिएंट के लिए दिल्ली की तैयारी:
- 15,370 डॉक्टर, नर्सेज, मेडिकल स्टूडेंट्स और पैरामेडिक्स को दी गई ट्रेनिंग।
- 5000 हेल्थ असिस्टेंट भी किए जा रहे हैं नए वेरिएंट के लिए तैयार।
- कोविड हेल्पलाइन नंबर (1031) की ले सकते हैं सहायता।
- आपको बता दें कि दिल्ली सरकार अब तक 2.25 करोड़ डोज़ वैक्सीन की लगा चुकी है।
- यही नहीं बल्कि आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच के लिए मोबाइल वैन की सुविधा।
- लगाया जाएगा ऑक्सीजन टैंक में टेलीमेट्री डिवाइस।
- दिल्ली सरकार बना रही है मेडिकल ऑक्सीजन इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत।
- दिल्ली ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों के होम आइसोलेशन के लिए तैयार है।
- दिल्ली में 750 टन मेडिकल ऑक्सीजन है। 442 टन के अतिरिक्त भंडारण टैंक हैं और शहर उत्पादन कर रहा है। दिल्ली में अभी 121 टन ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है।
- दिल्ली में चीन से 6,000 ऑक्सीजन सिलेंडर का आयत किया गया है।
ये भी पढ़े: जानें क्यों S.E.X अल्फाबेट्स वाली स्कूटी के नंबर प्लेट की वजह से घर से बाहर नहीं जा पा रही लड़की?










