जानें Coronavirus के नए वेरिएंट Omicron को लेकर क्या बोले केजरीवाल?

कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ने पूरी दुनियाभर में एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि इससे बचने के लिए कुछ देश कोई ना कोई प्रयास कर रहे हैं

कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ने पूरी दुनियाभर में एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि कई देशों ने नई वेरिएंट omicron से प्रभावित देशों की फ्लाइट्स को बैन कर दिया है तो कुछ ने इन देशों से आने वाले लोगों के लिए क्वारनटीन अनिवार्य रूप से लागू कर दिया है।

वहीँ अब भारत में भी कोरोना के नए वेरिएंट से बचने के लिए सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि कोरोना के नए वेरिएंट से प्रभावित जो देश हैं, उनकी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी जाए।

इसी के साथ दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने देश में कोरोना के शुरूआती मामलों का ज़िक्र भी अपनी बातों में किया है।

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में कोरोनावायरस का पहला मामला हवाई यात्रा की वजह से ही आया था। इसके अलावा उन्होंने कोरोना काल से जुड़ी मुश्किलों का भी ज़िक्र किया और साथी ही यह भी कहा कि कोरोना महामारी से देश बड़ी मुश्किल से उबरा है।

बहरहाल, अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि हमें हर वो प्रयास करना चाहिए जिससे कोरोना के इस नए वेरिएंट को देश में प्रवेश करने से हर हाल में रोका जा सके।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: पुलिस की वर्दी हुई दागदार! 2 पुलिसकर्मी दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!