जानें LNJP ने Omicron के पहले मरीज़ के लक्षण और उसके ऑक्सीजन लेवल के बारे में क्या बताया?

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) ने दिल्ली में भी दस्तक दे दी है। अफ्रीकी देश तंजानिया से आए शख्स को ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है

Omicron: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी दस्तक दे दी है। अफ्रीकी देश तंजानिया से आए शख्स को ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है और उसका उपचार दिल्ली के LNJP (एलएनजेपी) में हो रहा है।

LNJP हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि ओमिक्रॉन पॉज़िटिव पाए गए व्यक्ति को, गले में दर्द और शुरुआत में फीवर था। उन्होंने आगे कहा कि मरीज़ की हालत अभी स्थित है और उसका उपचार हो रहा है।

LNJP हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर सुरेश कुमार के अनुसार ओमिक्रॉन पॉज़िटिव शख्स ने कोरोनावायरस वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा राखी थीं। वहीँ इस व्यक्ति को पहले गले में दर्द और फीवर था। इसके अलावा मरीज़ को बदन दर्द भी है, उसने कमज़ोरी होने की भी शिकायत की है।

हालांकि पेशंट के ऑक्सीजन लेवल में गिरावट देखने को नहीं मिली है और ये संतुलित है। डॉक्टर सुरेश कुमार ने आगे कहा कि डॉक्टरों की टीम पेशंट की 24 देख रेख कर रही है। ज़्यादातर ध्यान मरीज़ के ऑक्सीजन लेवल का रखा जा रहा है। इसके लिए पूरी तैयारी की गई है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: Omicron Virus: दक्षिण अफ्रीका से बेंगलुरू पहुंचे 5 यात्री लापता

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!