Omicron ने दी भारत में दस्तक! कर्नाटक में 2 लोग ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित
सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन (Omicron) ने भारत में दस्तक दे दी है

सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन (Omicron) ने भारत में दस्तक दे दी है।
जी हां! भारत में 2 मरीज़ ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि दोनों ही मामले कर्नाटक में पाए गए हैं।
आपको बता दें कि इस बात की पुष्टि खुद भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने की है। WHO (World Health Organisation) के हवाले से स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना का यह नया वेरिएंट ओमीक्रॉन, डेल्टा के मुकाबले 5 गुना ज़्यादा खतरनाक है और यह बाकी सब की तुलना में और ज़्यादा तेज़ी से फैल सकता है।
जानकारी के मुताबिक अभी तक 29 देशों से ओमीक्रॉन वेरिएंट के मामले सामने आए हैं। इतना ही नहीं बल्कि WHO ने इसे वैरिएंट ऑफ़ कंसर्न की कैटेगरी में भी रखा है। बहरहाल सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में इस वेरिएंट से लोग संक्रमित पाए गए हैं।
ये भी पढ़े: गंभीर रूप से कोरोना से संक्रमित हुए लोग हो जाएं सावधान! अगले 12 महीने मृत्यु का खतरा अधिक










