Omicron Virus: जानें देश में Omicron की क्या स्थिति है?

Omicron Virus: साउथ अफ्रीका से निकले कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (omicron) ने भारत में दस्तक देकर एक बार फिर डर का माहौल बना दिया है

Omicron Virus: साउथ अफ्रीका (South Africa) से निकले कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (omicron) ने भारत में दस्तक देकर एक बार फिर डर का माहौल बना दिया है।

बता दें कि भारत में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का पहला केस कर्नाटक से आया था। वहीँ भारत में धीरे-धीरे इस वेरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं।

इसी के साथ भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट के कुल 25 मामले पाए गए हैं। ग़ौरतलब है कि सबसे ज़्यादा इस वेरिएंट के मामले महाराष्ट्र में मिले हैं।

सूत्रों के अनुसरार, महाराष्ट्र में 10, राजस्थान में 09, गुजरात में 03, कर्नाटक में 02 और दिल्ली से ओमिक्रॉन वेरिएंट का एक केस सामने आया है।

हालांकि राहत की बात यह है कि राजस्थान में सभी संक्रमित मरीज़ों की रिपोर्ट नेगिटिव आ चुकी है। वहीँ महाराष्ट्र के पुणे में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट नेगिटिव आई है। जबकि कर्नाटक से एक ओमिक्रॉन से संक्रमित व्यक्ति दुबई भाग गया।

उधर, राजधानी दिल्ली में राजस्थान से आई महिला की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। यह महिला जयपुर में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित लोगों के संपर्क में आई थी। अब इनका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है, और रिपोर्ट आने का इंतज़ार किया जा रहा है।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: देश में omicron की बढ़ती दहशत, गुजरात से मिले 2 और केस

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!