दिल्ली में Omicron का बढ़ता प्रकोप, 4 नए केस आए सामने
दक्षिण अफ्रीका से मिले कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्राॉन (Omicron) का प्रकोप देशभर में बढ़ता ही जा रहा है

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से मिले कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्राॉन (Omicron) का प्रकोप देशभर में बढ़ता ही जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार 16 दिसंबर को ओमिक्राॉन के 4 नए मामले सामने आए हैं।
इसी के साथ दिल्ली में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 10 तक पहुंच गई है। आपको बता दें कि भारत में कोरोना के नए वेरिएंट का पहला मामला 2 दिसंबर को कर्नाटक में आया था। वहीँ तब से अब तक देशभर के 11 राज्यों में ये फ़ैल चुका है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) के मुताबिक, राजधानी में अब ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले मरीज़ों की संख्या 10 तक पहुंच गई है। हालांकि एक मरीज़ ठीक भी हो चुका है, दिल्ली के LNJP हॉस्पिटल में इस वक्त 9 मरीज़ एडमिट हैं।
राहत की बात यह है कि ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए मरीज़ों में कोई भी गंभीर लक्षण देखने को नहीं मिला है।
उन्होंने आगे यह भी बताया कि लोक नायक अस्पताल में इस समय 40 मरीज़ भर्ती हैं। जिनमें से 38 पॉज़िटिव हैं जबकि 2 संदिग्ध हैं। ये वो लोग हैं जिनमें ओमिक्रॉन पॉज़िटिव होने की आशंका जताई जा रही है।
बहरहाल, उन्होंने यह भी बताया कि संक्रमण दर बढ़ने के बाद अब LNJP हॉस्पिटल के ओमिक्रॉन वार्ड में बेड्स की संख्या बढ़ाकर 40 से 100 कर दी गई है।
ये भी पढ़े: आकाशवाणी भवन परिसर में ब्लैकमेल कर युवती के साथ दुष्कर्म










