Omicron Variant: दिल्ली में ओमिक्रॉन के मिले 10 और नए मामले, दोगुना हुए केस

Omicron Variant: राजधानी दिल्ली में 17 दिसंबर शुक्रवार को कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के 10 और नए मामले सामने आए हैं

राजधानी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने शुक्रवार 17 दिसंबर को यानी आज कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) को लेकर बुलेटिन जारी किया है।

जिसमें उन्होंने बताया कि राजधानी में आज ओमिक्रॉन वेरिएंट के 10 और नए मरीज़ मिले हैं, जिससे दिल्ली में ओमिक्रॉन के कुल केसेस की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।

हालांकि इस बीच राहत की बात यह है कि कुल 20 ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज़ों में से 10 ठीक हो गए हैं और उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 15 दिसंबर के दौरान नई दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 74 लोग कोरोना पॉज़िटिव मिले हैं। इन सभी मरीज़ों को LNJP हॉस्पिटल या मैक्स स्मार्ट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

वहीँ इन 74 संक्रमित मरीज़ों में से 35 की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट आ चुकी है, जिनमें से 10 लोगों में कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन मिला है।

 Insta loan services

यह भी पढ़े: जानें दिल्ली में कब खुलेंगे स्कूल, ओमिक्रॉन को लेकर क्या है तैयारी? केजरीवाल ने दिया बयान

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!