दिल्ली तक पहुंचा Omicron का कहर, LNJP हॉस्पिटल में 12 संदिग्ध मरीज़ भर्ती

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के 12 संदिग्ध मरीज़ मिले हैं

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में पैदा हुए कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) ने कल भारत में दस्तक दे दी है, जिसके चलते इस नए वेरिएंट से कर्नाटक में 2 लोग पॉज़िटिव पाए गए हैं।

अब इसको लेकर एक और बड़ी ख़बर सामने आ रही है। दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के 12 संदिग्ध मरीज़ मिले हैं। इसी के साथ उन सभी मरीज़ों को लोक नायक जय प्रकाश नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार, 2 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है, जबकि अन्य लोगों की अभी रिपोर्ट्स आना बाकी है।

वहीँ बताया जा रहा है कि 4 संदिग्धों में से एक इंग्लैंड, एक फ्रांस और एक नीदरलैंडस से लौटा था। ग़ौरतलब है कि राजधानी में शुक्रवार को ओमिक्रॉन संदिग्धों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

बहरहाल, LNJP अस्पताल में गुरुवार 2 दिसंबर तक 8 मरीज़ एडमिट थे। वहीँ सभी रोगियों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: Omicron ने दी भारत में दस्तक! कर्नाटक में 2 लोग ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!