गंभीर रूप से कोरोना से संक्रमित हुए लोग हो जाएं सावधान! अगले 12 महीने मृत्यु का खतरा अधिक
कोरोना से गंभीर रूप से संक्रमित होने के बाद जीवित लोगों की अगले 12 माह में मृत्यु होने का खतरा ज़्यादा अधिक है

कोरोना से गंभीर रूप से संक्रमित होने के बाद जीवित लोगों की अगले 12 माह में मृत्यु होने का खतरा ज़्यादा अधिक उन लोगों की तुलना में है जिन्होनें हल्के या मध्यम स्तर के संक्रमण का सामना किया था या जो कोरोना से असंक्रमित रहे हैं।
आपको बता दें कि इस बात का दावा बुधवार को प्रकाशित एक अध्ययन में किया गया है। वहीँ अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि 65 साल से कम उम्र के रोगियों को मृत्यु का खतरा ज़्यादा है।
हालांकि केवल 20 प्रतिशत कोरोना के गंभीर मरीज़ों की मृत्यु हुई है, जोकि खून के थक्के जमने या शवसन तंत्र के नाकाम होने की वजह से हुई है।
फ्रंटियर्स इन मेडिसीन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि कोरोना से गंभीर रूप से संक्रमित होने पर दीर्घकालीन स्वास्थय को काफी हानी पहुंचा सकता है, साथ ही प्रकाशित अध्ययन में टीकाकरण के ज़रिए कोरोना की गंभीरता को रोकने के महत्व को भी रेखांकित किया है।
जानकारी के मुताबिक, अनुसंधानकर्ताओं ने 13,638 रोगियों के इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड का अध्ययन किया है। उनके RT-PCR टेस्ट किए गए हैं। उनमें से 178 मरीज़ कोरोनावायरस से गंभीर रूप से संक्रमित थे, जबकि 246 लोगों को हल्का या मध्यम संक्रमण था।
सूत्रों के अनुसार, बाक़ी सब लोगों की नेगेटिव रिपोर्ट आई थी। ग़ौरतलब है कि अध्ययन में शामिल किए गए सभी लोग कोरोना से उबर चुके थे ओर अनुसंधानकर्ताओं ने अगले 12 माह तक उनके स्वास्थ्य का अध्ययन किया था।
ये भी पढ़े: South Korea में ओमीक्रॉन का कहर, 80% से ज़्यादा भरे ICU










