द्वारका जिले में कोविड को लेकर पुलिस का एक्शन

17 दिन से अभियान चालू, अब तक 213 मामले दर्ज, 2463 का चालान

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद 31 मई को अनलॉक की शुरुआत की गई थी। लेकिन पुलिस उसके बाद मार्केट में दुकानदारों और लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को देखते हुए सख्ती से पालन करवाने में लगी हुई है और जो इसका उलंघन कर कोरोना फैलाने में योगदान कर रहे हैं, उनपर एक्शन भी खूब ले रही है। द्वारका जिला में कोविड को लेकर 213 मामले दर्ज किए हैं, जबकि 2463 लोगों का चालान किया गया है।
डीसीपी सन्तोष मीणा ने बताया की मार्केट के दुकानदार और घर से बाहर निकल रहे जो भी लोग डीडीएमए की गाईडलाईन का उल्लंघन करते दिख रहे हैं, उस पर पुलिस सख्ती करते हुए एक्शन ले रही है। डीसीपी के अनुसार 7 जून से 24 जून के बीच जिला में 213 मामले दर्ज किए हैं जबकि 2463 लोगों का चालान भी किया गया है।
सिर्फ चालान ही नही, बल्की पुलिस के द्वारा एक्शन के साथ मार्केट और सड़कों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, जिससे लोग सख्ती के साथ डीडीएमए की नियमों का पालन करें। जागरूक करने से यह फायदा हो रहा है, की लोगों को यह पता भी हो, की मार्केट के दुकानदार और लोग यदि लापरवाही करते हैं, तो उसकी भरपाई भी करनी होती है।
Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!