दिल्ली में शुरू हुआ सीरो सर्वे का छठा चरण, हर वार्ड से लिए जाएंगे सैंपल

राजधानी दिल्ली में सीरो सर्वे का छठा चरण 24 सितंबर शुक्रवार से शुरू हो गया है, इस चरण में प्रत्येक वार्ड से सैंपल लिए जाएंगे

कोविड-19 की दूसरी लहर में दिल्ली के हालात काफी ख़राब थे। अब कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। आपको बता दें कि इस दौरान अब राजधानी में एक बार फिर सीरो सर्वे शुरू हो गया है।

राजधानी दिल्ली में सीरो सर्वे के छठे चरण का आगमन शुक्रवार, 24 सितंबर से हो गया है। जानकारी के मुताबिक, सीरो सर्वे के इस फेज़ में दिल्ली नगर निगम के प्रत्येक वार्ड से सैंपल लिए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार सीरो सर्वे के इस छठे चरण में दिल्ली नगर निगम के सभी 272 वार्ड से लगभग 28 हज़ार सैंपल लिए जाएंगे। गौरतलब है कि इस साल अप्रैल के महीने में ही सीरो सर्वे का छठा चरण आरंभ कर दिया गया था लेकिन कोरोना के मामलों में तेज़ी से इज़ाफ़ा होने की वजह से इस सर्वे को बीच में ही रोक दिया गया था।

वहीँ इससे पहले पांचवा सीरो सर्वे जनवरी 2021 में किया गया था, जिसमें करीब 56% लोगों में एंटीबॉडी पाई गई थी।

radhey krishna auto
ये भी पढ़े: Delhi Corona Update: जानें आज कोरोना संक्रमण से कितने लोग हुए रिकवर

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!