Ghaziabad News: 12 वर्षीय किशोर ने किया 5 साल की मासूम का रेप

Ghaziabad News: गाज़ियाबाद के विजयनगर में ट्यूशन टीचर के किशोर बेटे द्वारा एलकेजी की मासूम बच्ची के साथ रेप करने का मामला सामने आया है

Ghaziabad News: गाज़ियाबाद के विजय नगर इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल विजयनगर में ट्यूशन टीचर के किशोर बेटे द्वारा एलकेजी की मासूम बच्ची के साथ रेप करने का मामला सामने आया है।

आपको बता दें कि जब खून में लथपथ पीड़ित छात्रा अपने घर पहुंची तो घरवाले उसे फ़ौरन हॉस्पिटल ले कर भागे। हालांकि बच्ची के घरवालों का आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने अभद्रता कर मामला टालने को कहा।

खबर के मुताबिक, हंगामा होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मामले की कार्यवाही शुरू हुई। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बच्चे को गिरफ्तार कर लिया है और बच्चे को बाल सुधर गृह भेज दिया है।

पीड़िता के पिता का कहना है कि वह ई-रिक्शा चलाकर अपने घरवालों का पालन-पोषण करते हैं। पीड़िता एलकेजी की छात्रा है और वह अपने मकान मालिक की पत्नी से ट्यूशन पढ़ने जाती थी।

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार 26 अक्टूबर को जब वह अपने भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने गई तो टीचर घर पर मौजूद नहीं थी। यह देखकर बच्ची वहीँ रुक गई और उसका भाई वापस घर लौट गया।

जानकारी के मुताबिक, ट्यूशन टीचर की गैर मौजूदगी में उसके 12 वर्षीय बेटे पर आरोप है कि उसने 5 वर्षीय मासूम के साथ बलात्कार किया है।

ग़ौरतलब है कि जब लहू लोहान हो कर बच्ची घर पहुंची तो परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर उसने आपबीती बताई।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: Delhi Rape News: रंजीत नगर रेप केस में पुलिस ने आरोपी को रोहतक से दबोचा

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!