दिल्ली से 13 वर्ष की लड़की का अपहरण कर पंजाब, चंडीगढ़ में कई बार किया दुष्कर्म, किया रेस्क्यू
देश की राजधानी दिल्ली की महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की एक 13 साल की लड़की का रेस्क्यू करवाया गया. लड़की की

देश की राजधानी दिल्ली की महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की एक 13 साल की लड़की का रेस्क्यू करवाया गया. लड़की की मां ने अपनी 13 वर्ष की बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत महिला आयोग में की थी. साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का 21 जुलाई, 2021 को उसका स्कूल के नजदीक से अपहरण किया गया था. इस मामले में फतेहपुर बेरी थाने में 22 जुलाई को इस घटना की एफआईआर दर्ज की। लड़की की मां ने 18 अगस्त को दिल्ली महिला आयोग की फिरदोस खान से मिलीं.
शिकायत के बाद नहीं हुई कोई कार्रवाई
साथ ही उन्होंने बताया कि काफी दिन निकलने के बाद भी उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और लड़की लगातार लापता रही. वह काफी ज्यादा सदमे में थी और रोज पुलिस स्टेशनों के चक्कर लगाकर थक गई थी, पर लड़की का कोई पता नहीं चला. आयोग की सदस्य ने उसी वक्त 18 अगस्त को फतेहपुर बेरी थाने के SHO को एक नोटिस जारी किया और मामले की कार्रवाई की मांग की है. साथ ही संबंधित थानेदार को फोन पर बात की और मामले में कार्रवाई की मांग की है.
हमने 13 साल की लड़की को रेस्क्यू करवाया जिसे दिल्ली से 21 जुलाई को उठा ले गये थे। उसकी माँ 18 अगस्त को DCW आयी। हमने तुरंत पुलिस को नोटिस किया। अगले दिन ही लड़की लखीमपुर खेड़ी से मिल गई। उसका रेप भी किया गया। 1 अरेस्ट हुआ है पर पुलिस को सबको अरेस्ट करने के लिए नोटिस किया है। pic.twitter.com/NqwF7vFRGd
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) August 24, 2023
स्कूल के पास हुआ था लड़की का अपहरण
जिसके बाद दिल्ली पुलिस को लड़की के लखीमपुर खीरी में होने का पता लगा और दिल्ली पुलिस की एक टीम उसी वक्त को बचाने के लिए वहां पर गई. मामले में आयोग के दखल के बाद 19 अगस्त को लड़की को बचाया और दिल्ली लेकर आये. लड़की ने कहा कि कम से कम 30 वर्ष का एक आदमी, जिससे वह ऑनलाइन मिली, और उसके स्कूल के पास से अपहरण किया और उसने बताया कि आरोपी उसे पंजाब, चंडीगढ़ तथा उत्तर प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर ले गया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









