दिल्ली में 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, यूपी से गिरफ्तार आरोपी

राजधानी दिल्ली में 13 साल की नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. पीड़िता ने शिकायत की, जिस पर पुलिस ने

राजधानी दिल्ली में 13 साल की नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. पीड़िता ने शिकायत की, जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. यह मामला दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके का बताया जा रहा है. पुलिस से उसकी काउंसलिंग कराई गयी है. बच्ची के परिवार का कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

साथ ही घरवालों का आरोप है कि आरोपी उनकी लड़की को अपनी बातों में बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ रेप किया. पुलिस ने घरवालों की शिकायत पर रेप और पोक्सो एक्ट के तहत इस मामले को दर्ज किया था. पुलिस ने 19 साल के आरोपी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार क्र लिए और अब उससे पूछताछ चल रही है.

दरहसल जब लड़की गायब हुई तो लड़की के घर में हड़कंप मच गया और थाने में लड़की के घर वालो द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला संदिग्ध हालत में एक 19 साल का युवक लड़की को अपने साथ ले जा रहा है.

सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान हुई। आरोपी उत्तर प्रदेश के महाराजगंज का निवासी जितेंद्र कुमार है. जिसके बाद पुलिस ने उसकी जाँच शुरू की तो पता चला कि वो अपने घर चला गया है. दिल्ली पुलिस ने दबिश देकर उसको गिरफ्तार कर लिया.

Accherishtey

यह भी पढ़ें: भारत में इन 4 धांसू कारों के आने वाले हैं सीएनजी मॉडल, इस साल होंगी लॉन्च

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!