बहाने से 15 साल की नाबालिग लड़की को घर लाकर किया दुष्कर्म के बाद प्रेग्नेंट
किशोरी 4 महीने की गर्भवती भी अब हो गई जिसका पता पीड़िता को तबीयत खराब होने पर गर्भवती होने का पता लगा और तभी इस पूरे मामले का खुलासा हुआ

दिल्ली में दुष्कर्म के मामले बहुत सामने आते दिख रहे है जहां ज्यादातर नाबालिग लड़कियों को इसका शिकार बनाया जा रहा है। ऐसे में अब इसी से जुडी एक और खबर दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर थाना इलाके से सामने आयी है जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है।
बता दें कि किशोरी 4 महीने की गर्भवती भी अब हो गई जिसका पता पीड़िता को तबीयत खराब होने पर गर्भवती होने का पता लगा और तभी इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। साथ ही अब दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी द्वारा भी बताया गया कि आरोपी युवक जतिन को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।
हालाँकि, पुलिस अधिकारियों के चलते पीड़ित लड़की की तबीयत अभी ठीक नहीं है और उसे AIIMS में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज अभी जारी है। वही पुलिस अधिकारी लड़की तबीयत खतरे से भी बाहर बता रहे हैं और बयान लेते हुए पीड़ित द्वारा अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी उसे धोखे से मदनगीर स्थित अपने घर में ही ले गया और वहां उसके साथ सीधा दुष्कर्म किया। ऐसे में लड़की के पिता की शिकायत पर अंबेड़कर नगर पुलिस द्वारा दुष्कर्म और पोक्सो का मामला दर्ज कर लिया गया है।
दोस्त की बेटी के साथ महीनों तक किया दुष्कर्म
देश की राजधानी दिल्ली सरकार के महिला और बाल विकास विभाग में कार्यरत उपनिदेशक दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ काफी समय तक दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता गर्भवती हुई तब आरोपित की पत्नी ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी। पीड़िता को 7 अगस्त को एक दम से एंजाइटी अटैक आया। और उसकी मां ने उसे सेंट स्टीफेंस अस्पताल में ले गयी। वहां पर मनोचिकित्सक की निगरानी में उसे रखा हुआ था।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










