द‍िल्‍ली के ख्‍याला में 15 साल के युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, आरोपी फरार

मोहम्‍मद शाह‍िद अपने पर‍िवार के साथ दिल्ली के ख्‍याला थाना अंतर्गत इलाके में रहता है। बताया जा रहा है क‍ि बीती रात जब लड़का ख्‍याला नाला के...

राजधानी द‍िल्‍ली के ख्याला थाना अंतर्गत इलाके में गुरुवार रात के वक्त मोहम्‍मद शाह‍िद नाम के एक लड़के की हत्‍या करने की खबर सामने आई है। मामला रात्र‍ि 8 बजे का बताया जा रहा है। बताया जाता है क‍ि आसपास के कुछ युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। शख्‍स पर चाकुओं से कई बार हमला किया गया। वैसे तो मामला प्रथम दृष्‍टया प्रेस प्रसंग की तौर पर सामने आ रहा है।

जानकारी के अनुसार मोहम्‍मद शाह‍िद अपने पर‍िवार के साथ दिल्ली के ख्‍याला थाना अंतर्गत इलाके में रहता है। बताया जा रहा है क‍ि बीती रात जब लड़का ख्‍याला नाला के पास बने एक पार्क में गया तो वहां कुछ युवकों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर द‍िए। चाकू से क‍िए गए हमले के चलते लड़की की मौत हो गई। इस मामले की जानकारी पुल‍िस को दी गई तो घटनास्थल पर मौके पर ज‍िले की एडिशनल डीसीपी दिव्या. डी सहित स्थानीय थाना के एसएचओ आद‍ि मौके पर पहुंच गए।

पुल‍िस ने मृतक युवक का शव कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल में सुरक्षित रखवा द‍िया है। मृतक युवक के परिजनों ने इस मामले में एक लड़की का जिक्र भी किया है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग के नजर‍िए से देखा जा रहा है। इस वारदात में कई टीमों का गठन भी क‍िया गया है और साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। बता दे की पुल‍िस ने सभी आरोप‍ियों को पकड़ने के ल‍िए काफी जगहों पर छापेमारी भी की है।

चार वर्ष पहले युवक अं‍क‍ित सक्‍सेना का भी मामला सामने आया था

इस दौरान देखा जाए तो जून, वर्ष 2018 में भी दिल्ली के ख्‍याला में एक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया था और ख्याला इलाके के अंकित और साथ ही शहज़ादी कुछ सालों से एक दूसरे के साथ प्यार प्रसंग में बंधे हुए थे। जब दोनों ने विवाह करना चाहा तो उनके उपर धर्म बहुत भारी पड़ गया था। अंकित और उसकी गर्लफ्रेंड शहज़ादी कुछ वर्ष पहले मिले थे और फिर जब दोनों पढ़ाई कर रहे थे। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें दोस्ती में बदलीं और फिर प्यार में बदल गई।

दोनों को यह पता था कि हिंदू और मुसलमान के इस संबंध को समाज स्वीकार नहीं करेगा लेकिन दोनों को ये उम्मीद थी कि वो सभी को मना ही लेंगे। कॉलेज के बाद युवक अंकित ने अपना एक छोटा सा स्टूडियो खोला और फिर फोटोग्राफर के तौर पर काम करने लगा। लेक‍िन बाद में अंकित की हत्‍या कर दी गई थी। इसको लेकर काफी बड़ा बवाल भी हुआ था।

Accherishtey

ये भी पढ़े: जहांगीरपुरी में पुलिसकर्मी ने युवती को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल, जांच शुरू

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!