मॉल में निर्माणाधीन के चलते लेंटर गिरने से 16 लोग घायल, मृतक के परिजनों का आरोप
अमरोहा का रहने वाला ही अमित 22 वर्ष को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया है और पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी इस घटना की जानकारी दी गयी है।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां गाजियाबाद में एक निर्माणाधीन गौर मॉल में लेंटर गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया जहां टीलामोड़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर चौकी के ही पीछे निर्माणाधीन गौर मॉल का देर रात लेंटर गिर गया। बताया जा रहा है कि करीब 16 लोग घायल हो गए और गंभीर रूप से घायल सात लोगों को जिला अस्पताल से निजी अस्पताल में रेफर किया गया। जबकि अमरोहा का रहने वाला ही अमित 22 वर्ष को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया है और पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी इस घटना की जानकारी दी गयी है।
बता दें कि टीलामोड थाना क्षेत्र में भी सिकंदरपुर चौकी के पीछे एयरपोर्ट रोड पर हो रहे निर्माणाधीन गौर एयरो मॉल में रात 11 बजे ही लिंटर के साथ शटरिंग गिर गई जिसमें शटरिंग के ऊपर खड़े शकरीन (18), मोबिन (23), बबलू (20) , शाहनूर (20), रामकिशन (20), जैरूल (22), पप्पू (36) घायल हो गए थे।
हालाँकि, सभी को इसके बाद जिला अस्पताल एमएमजी में भर्ती कराया जबकि अमित (22) निवासी मनौटा थाना हसनपुर को जिला अमरोहा शटरिंग खड़ा था जो लिंटर के मलबे और शटरिंग में भी दबने से गंभीर घायल हो गया। साथ ही अस्पताल में डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस परिजनों से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है जहां मृतक के पिता द्वारा बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस मामले की अब जांच कर रही है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










