नाश्ते में मां ने कम दिया टोस्ट तो नाराज 18 साल की बेटी ने कर ली आत्महत्या
12वीं कक्षा की छात्रा द्वारा कथित तौर पर नाश्ते में टोस्ट कम मिलने पर ही नाराज होकर बुधवार सुबह ही आत्महत्या कर ली।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां सुबह के नाश्ते में 18 साल की लड़की को टोस्ट कम मिला तो उसने गुस्से में आकर आत्महत्या कर ली। देखा जाए तो हैरान कर देने वाली यह घटना नोएडा की है जिसमे नोएडा के थाना फेस-दो क्षेत्र के भंगेल गांव में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा द्वारा कथित तौर पर नाश्ते में टोस्ट कम मिलने पर ही नाराज होकर बुधवार सुबह ही आत्महत्या कर ली।
बता दें कि थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी द्वारा इस बारे में बताया गया कि आज सुबह सूचना मिली कि भंगेल गांव में रहने वाली कुमारी पूजा (18) द्वारा अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। साथ ही उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को भी पता चला है की मृतका की मां द्वारा उसे सुबह चाय और टोस्ट खाने के लिए दिया था। जिसके बाद उसे टोस्ट थोड़ा कम मिला था और उन्होंने बताया कि इस बात से नाराज छात्रा द्वारा सीधा आत्महत्या कर ली गयी। वही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा अब शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूर्व प्रेमिका से बदला लेने के लिए सास और पति को घर में घुस कर मारा चाकू
हाल ही में एक खबर राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला से सामने आयी है जहां पूर्व प्रेमिका से बदला लेने के लिए गुरुग्राम निवासी मनीष उसके घर पहुंच गया और फिर आरोपी सीढ़ी लगाकर गलती से सास के कमरे में घुस गया। इसके बाद शोर सुनकर पूर्व प्रेमिका का पति वहां पहुंचा तो उसने सास और पति को चाकू मार दिया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। पुलिस के चलते पूर्व प्रेमिका के परिवार में पति के अलावा भी दो बच्चे, मां और छोटी बहन है। ऐसे में करीब चार साल पहले शादी के बाद महिला द्वारा मनीष से बातचीत बंद कर दी थी और शुक्रवार आधी रात को मनीष उसके घर पहुंच गया जहां उसने सीढ़ी लगाई और पहली मंजिल से कमरे में दाखिल हुआ। वहां सास सो रही थी और मनीष को देखते ही उसने शोर मचा दिया। ऐसे में आरोपी वहां से भागा और महिला के कमरे में ही घुस गया। साथ ही आगे आरोपी द्वारा महिला से मारपीट की गयी।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










