18 साल के युवक को रॉड-बेल्ट से पीटा, गर्म चाकू से शरीर दागा और लगवाए धार्मिक नारे

पुलिस ने युवक के बयान पर लड़की भाई और अन्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं लड़की की शिकायत पर भी घायल युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और...

राजधानी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में 18 वर्ष के युवक से हैवानियत का मामला सामने आया है। लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पीड़ित युवक को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा गया, जिसका आरोप लड़की के भाई और अन्य पर है। आरोपियों ने पीड़ित युवक को लाठी, डंडे, रॉड, और साथ ही बेल्ट से बुरी तरह पीटा।

बाद में जब उनका मारते-मारते मन नहीं भरा तो चाकू गर्म करने के बाद चेहरे, गर्दन और शरीर के दूसरे हिस्सों को भी दाग दिया। इसके बाद युवक के कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाकर फिर धार्मिक नारे लगवाए गए। बाद में अधमरी हालत में पीड़ित युवक को दिल्ली के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास छोड़कर आरोपी वहां से फरार हो गए। परिजनों ने युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने युवक के बयान पर लड़की भाई और अन्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं लड़की की शिकायत पर भी घायल युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और साथ ही पॉक्सो का मामला दर्ज किया गया है। जाफराबाद थाना पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।

वहीं युवक के परिजनों ने यह आरोप लगाया है कि दूसरे समुदाय का होने से बेटे को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। पीड़ित लड़का परिवार के साथ दिल्ली के जाफराबाद के विजय पार्क में रहता है। घर से कुछ कदमों की दूरी पर 16 वर्षीय किशोरी का भी परिवार रहता है। आरोप यह है कि आते-जाते वक्त युवक किशोरी से छेड़छाड़ करता था। यह सिलसिला बहुत वक्त से चल रहा था। इस दौरान लड़की के भाई को यह पता चला तो उसने लड़के को सबक सिखाने की ठान ली।

सोमवार रात लगभग 9 बजे लड़की के भाई और अन्य लोग बातचीत के बहाने युवक को मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास ले गए। यहां से युवक को एक अंधेरे कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया। बाद में लगभग चार घंटे तक उसके लाठी, डंडे, रॉड और बेल्ट से पीटकर चाकू गर्म कर शरीर के जगह-जगह से दागा गया। परिजन लड़के को पहले जग प्रवेश चंद हॉस्पिटल ले गए, जहां उसकी हालत देखकर जीटीबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। बाद में बुधवार को लड़के का बयान लेकर पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की धमकी और बंधक बनाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। वारदात को अंजाम देने के बाद से लड़की का भाई और अन्य आरोपी फरार हैं। लड़के ने एक शख्स पर वारदात के दौरान जान से मारने के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: श्रद्धा की हत्या के आरोपी आफताब को आज साकेत कोर्ट में किया जाएगा पेश

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!