दिल्ली सदर बाज़ार में अवैध पटाखों के साथ 2 आरोपी गिरफतर

सरकार ने हाल ही में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 1 जनवरी, 2022 तक राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। 

सरकार ने हाल ही में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 1 जनवरी, 2022 तक राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। 

ऐसे में पुलिस ने सदर बाजार में पटाखे ले जा रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 420 किलोग्राम से अधिक अवैध पटाखों को जब्त किया है

पुलिस के मुताबिक दोनों को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान पहाड़गंज निवासी उदित और बिहार निवासी नागमणि के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने वाहन को रोका और उसमें करीब 421.5 किलोग्राम वजन के अवैध पटाखों से लदा पाया गया।

आपको बता दें उदित ने पूछताछ में बताया कि वह ऑटो रिक्शा चलाता है। उन्होंने त्योहारी सीजन के दौरान पटाखे बेचकर जल्दी पैसा बनाने की सोची और उन्हें अपने घर से बेचने की योजना बना रहे थे और उसने पलवल के एक व्यक्ति से पटाखों की खरीद की थी। सदर बाजार थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Tax Partner

ये भी पढ़े:  लिफ्ट देने से इंकार करने पर कैब ड्राइवर की हत्या

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!