एनकाउंटर के बाद मोस्ट वांटेड क्रिमिनल समेत 2 बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने रानी झांसी रोड पर मुठभेड़ के बाद मोस्ट वांटेड क्रिमिनल सहित 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने रानी झांसी रोड पर मुठभेड़ के बाद मोस्ट वांटेड क्रिमिनल सहित 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान मोस्ट वांटेड के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

ऐसा बताया जा रहा है कि मोस्ट वांटेड पर कुल 35 मामले दर्ज हैं। वहीँ दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने कारतूस और हथियार भी बरामद किए हैं। फ़िलहाल, अब दोनों से पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की एएटीएस (Anti Auto Theft Squad) संदीप गोदारा की टीम को मोस्ट वांटेड क्रिमिनल इश्तियाक के बारे में गुप्त जानकारी प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम फ़ौरन दिल्ली की रानी झांसी रोड पर पहुंची।

इस बीच पुलिस को देख दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। वहीँ फिर पुलिस टीम ने भी जवाब में फायरिंग की। बहरहाल कई राउंड गोलियां चलने के बाद पुलिस टीम ने मोस्ट वांटेड क्रिमिनल समेत अन्य बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड इश्तियार वाहन चोरी करने वाले गिरोह का हेड था। अपने गैंग के साथ मिलकर उसने अब तक सैंकड़ों लग्जरी गाड़ियों पर हाथ साफ किया है। बहरहाल अब दिल्ली पुलिस इश्तियाक के साथियों के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Hair Crown Salon

ये भी पढ़े: किराए के लिए महिला को बाल पकड़ कर घसीटा, पुरूष के सीने में घोपा खंजर

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!