दिल्ली के विवेक विहार में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार
एक घटना आज दिल्ली के विवेक विहार विवेकानंद महिला कॉलेज से सामने आयी है जहां आज सुबह पुलिस कि 2 बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गयी

दिल्ली में अपराध का दर रुकने का नाम नहीं ले रहा है जहां बदमाश अपना काम चोरी या लूट पाट करना अभी भी नहीं कम कर रहे है। इसी के साथ एक घटना दिल्ली के विवेक विहार से मसाने आयी है जहां आज सुबह 2 बदमाशों को इलाके में आतंक मचाने के लिए पुलिस ने सबक सिखाया है। जानिए पूरी खबर
बता दें कि दिल्ली में अपराध बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है जहां अब बदमाश पुलिस से भी बेख़ौफ़ सामना कर रहे है जो कि एक चिंता का विषय है दिल्ली सरकार के लिए। ऐसी ही एक घटना आज दिल्ली के विवेक विहार विवेकानंद महिला कॉलेज से सामने आयी है जहां आज सुबह पुलिस कि 2 बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गयी। यह जानकारी दिल्ली शाहदरा के स्पेशल स्टाफ ने बताई है जहां 2 बदमाशों ने इलाके में आतंक मचा रखा था।
दिल्ली के विवेक विहार में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार#delhipolice #vivkevihar #delhinews #delhinewshindi #delhinewslive pic.twitter.com/R3018Zd4cm
— Tez Tarrar (@teztarrardelhi) August 4, 2022
रिपोर्ट्स अनुसार यह दोनों उस क्षेत्र में स्नेचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। लेकिन आज सुबह यह दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर गाजियाबाद की तरफ से विवेक थाने की तरफ आ रहे थे जिसके बाद बैरिकेडिंग पर खड़े पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने बेख़ौफ़ होकर पुलिस पर गोली चला दी।
उसके बाद अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस ने भी आगे से गोली चलाई जिससे एक बदमाश के पैर पर गोली लगी और वह वहीं गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा लेकिन बदमाशों की चलाई गोली पुलिस बैरिकेडिंग पर जा लगी और एक पुलिस वाले की लाइफ जैकेट पर लगी । हालाँकि उसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को हॉस्पिटल भेज दिया है।
यह भी पढ़े: दिल्ली में DTC बस में सफर करना होगा महंगा? प्राइवेट हाथों में देने की योजना