दिल्ली पुलिस: विकासपुरी थाने की टीम ने 2 स्नैचर्स को धर दबोचा

विकास पुरी थाने की पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान दिल्ली पुलिस ने बैड करैक्टर के साथ-साथ एक और स्नैचर को धर दबोचा

01/08/2021 को शाम लगभग 7 बजे एएसआई किरोड़ी एवं एचसी पवन बाहरी रिंग रोड पर मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान उन्होंने दो लोगों को देखा जो गलत साइड से आ रहे थे और पुलिस को देखकर सर्विस लेन में चले गए। दोनों पुलिसकर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन दोनों ने मौके से भागने की कोशिश की। 

इस पर एएसआई किरोड़ी और एचसी पवन ने भी उनका पीछा करना शुरू कर दिया। एएसआई किरोड़ी और एचसी पवन ने अन्य दल जो गश्त पर थे उनको भी सूचित किया। इस पर एक बाइक पर एचसी विनोद और दूसरी बाइक पर कांस्टेबल राजेश और राजबीर भी आउटर रिंग रोड पर पहुँच गए। लंबे समय तक पीछा करने के बाद, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।

Aadhya technology

तलाशी लेने के बाद उनके पास से 3 मोबाइल फ़ोन्स (रेडमी, सैमसंग और वीवो Y20 ) और एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान रमन उर्फ़ मनोज/अन्ना और आकाश के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रमन पर दिल्ली में अलग-अलग थानों में करीब 13 मामले दर्ज हैं और रमन दिल्ली पुलिस द्वारा बेड कैरेक्टर की सूचि में भी शामिल है। वहीँ तिलक नगर थाने में आकाश पर भी 2 मामले दर्ज हैं। 

ये भी पढ़े: DMRC का यात्रियों को एक और तौहफा, 6 अगस्त से शुरू होगी ग्रे लाइन

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!