नल चुराने आये 2 चोरो को 3 भाइयो ने रंगे हाथों पकड़ा
इस बार चोरो को पुलिस द्वारा नहीं बल्कि जिनके यहा चोरी हुई उनके द्वारा पकड़ा गया है। जहा 3 भाइयो ने सोच समझके 2 चोरो को रंगे हाथो पकड़ा है।

राजधानी दिल्ली में चोरी के मामले बहुत तेज़ी से बढ़ते दिख रहे है लेकिन इस बार चोरो को पुलिस द्वारा नहीं बल्कि जिनके यहा चोरी हुई उनके द्वारा पकड़ा गया है। जहा 3 भाइयो ने सोच समझ के 2 चोरो को रंगे हाथों पकड़ा है।
यह मामला द्वारका सेक्टर 23 के थाने में दर्ज कराया गया है और बताया गया कि विशाल वर्मा अंबराही जिनकी यहा कॉस्मेटिक की शॉप है। 26 मार्च को उनके बड़े भाई विकास के मोबाइल पर फ़ोन आता है कि उनके गांव वाले घर में चोर घुस आये है। यह खबर सुनते ही तीनो भाई विशाल, विकास और विक्रांत उस घर में पहुंचते है और उन्हें सामने घर का ताला टूटा मिलता है।
इसके बाद वह तीनो पड़ोस कि छत से जाकर अपने घर में उन दोनों चोरो को पकड़ लेते है और छान बीन से उनके पास से 5 नल मिलते है। उसके बाद जब उनसे पूछताछ की गई तो उनका नाम अमित और सुमित बताया गया। अब वह दोनों ही पुलिस की निगरानी में है।
यह भी पढ़े: अब Aadhaar Card और PAN Card को घर बैठे इस आसान तरीके से करे लिंक