भजनपुरा इलाके में ट्रैक्टर से कुचलकर हुई 2 साल के मासूम की मौत, आरोपी गिरफ्तार
देश की राजधानी दिल्ली से एक दर्दभरी घटना सामने आयी है जहां के ट्रैक्टर से कुचलकर दो साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है

देश की राजधानी दिल्ली से एक दर्दभरी घटना सामने आयी है जहां के ट्रैक्टर से कुचलकर दो साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है। ये घटना रविवार दोपहर की है जब दिल्ली के भजनपुरा इलाके में ट्रैक्टर से कुचलकर एक मासूम बच्चे की मौत हो गयी। ये सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा तुरंत ही ट्रैक्टर को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है और ट्रैक्टर चालक की पहचान 25 साल के रफीक के रूप में देखी गयी है।
बता दें कि दिल्ली पुलिस को रविवार की दोपहर करीब 1 बजकर 39 मिनट पर इसके बारे में फोन कॉल आई और उस फोन कॉल के जरिए पुलिस को ये जानकारी मिली थी कि भजनपुरा में मेन दिल्ली दरबार रोड पर एक ट्रैक्टर द्वारा ही दो साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया गया है। ऐसे में सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर वहां पहुंची और चालक रफीक को तुरंत हिरासत में ले लिया था।
ऐसे में घटना के बाद जब लोगों ने ये हादसा देखा तो ट्रैक्टर को रोक लिया और चालक को भी पकड़ लिया। वही हादसे की सूचना भी पुलिस को तुरंत देने के बाद बच्चे के परिजन उसे लेकर अपने नजदीकी अस्पताल पंचशील पहुंचे जहां डॉक्टर्स ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं बच्चे के परिजन उसको लेकर सर गंगाराम हॉस्पिटल पहुंचे और वहां भी डॉक्टर्स ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण










