अपराधट्रेवलदिल्ली

24 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ फ्लाइट में यौन उत्पीड़न, आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार

दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में एक महिला डॉक्टर ने 47 वर्षीय प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसके बाद प्रोफेसर को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में एक महिला डॉक्टर ने 47 वर्षीय प्रोफेसर पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया, जिसके बाद प्रोफेसर को मुंबई पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना बीते बुधवार को दिल्ली से उड़ान भरने के बाद हुई थी। जब फ्लाइट लैंडिंग से पहले कथित आरोपी ने 24 वर्षीय महिला डॉक्टर को गलत तरीके से छुआ था। आरोपी प्रोफेसर और महिला डॉक्टर फ्लाइट में एक-दूसरे के बगल में बैठे थे।

पुलिस अधिकारी के अनुसार महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में कहा कि फ्लाइट के मुंबई हवाईअड्डे पर उतरने से कुछ समय पहले आरोपी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। जिसके बाद पीड़िता ने उड़ान के चालक दल के सदस्यों को सूचित किया। चालक दल के सदस्यों ने हस्तक्षेप किया और फ्लाइट के मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे सहार पुलिस स्टेशन गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। फ़िलहाल अदालत से प्रोफेसर को जमानत मिल गई और मामले की जाँच चल रही हैं।

Accherishteyये भी पढ़े: कंझावला हिट एंड रन केस में अहम् फैसला, चार आरोपी पर मर्डर चार्ज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button