Delhi News: 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर की बेहरहमी से हत्या

Delhi News: Delhi News: दिल्ली पुलिस ने 4 सितंबर शनिवार को बताया कि एक 26 वर्षीय व्यक्ति की बड़ी बेहरहमी से दो लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

Delhi News:दिल्ली पुलिस ने 4 सितंबर शनिवार को बताया कि एक 26 वर्षीय व्यक्ति की बड़ी बेहरहमी से दो लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह थी कि पीड़ित शख्स ने उन्हें ई-रिक्शा में यात्रा करते समय ज़ोर से शोर करने के लिए मना किया था।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों की पहचान लव कुमार (21) और दीपक (23) के रूप में हुई है जो क्रमश मोहन गार्डन और पंजाब के फरीदकोट के निवासी है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को रणहोला थाने में रात करीब साढ़े 11 बजे के आस-पास मुख्य गांधी चौक मोहन गार्डन में क़त्ल के संबंध में 1 पीसीआर कॉल आया था।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस सूचना मिलने के बाद फ़ौरन मौके पर पहुंची तो देखा कि एक शख्स खून में लथपथ ज़मीन पर पड़ा है। इसके बाद तुरंत पीड़ित को डीडीयू हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पहचान उत्तराखंड के रुड़की निवासी दलीप के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह अपनी मौसी के साथ उत्तम नगर में रहता था, और द्वारका के एक मॉल में वह सेल्समैन के रूप में काम करता था। पुलिस ने आगे बताया कि दलीप के सीने, कमर और जांघ पर चाकू से तीन बार वार किए गए थे।

खबर के मुताबिक, उत्तम नगर के जायसवाल वाटिका का चौकीदार गोपाल इस मामले का चश्मदीद गवाह है। डीसीपी परविंदर सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे के आस-पास वह गांधी चौक पर खड़े थे, तो उस दौरान उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति पीड़ित को पीट रहा है।

इसी बीच उसके साथी ने चाकू निकाल कर पीड़ित पर कई बार वार किए, डीसीपी ने आगे बताया कि जब घायल नीचे गिरा, तो आरोपियों ने मौके पर से भागने की कोशिश की, लेकिन गोपाल (चौकीदार) एक आरोपी को पकड़ने में सफल रहा।

Insta loan services

फ़िलहाल, रणहोला पुलिस थाने में आईपीसी (भारतीय दंड संहिता) की धारा 302 (हत्या) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़े: हथौड़े से पीट पीटकर की जीजा ने साले की हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!