88 साल की बुजुर्ग महिला के हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने 88 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनकी दयालपुर इलाके में बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट के लिए अकेली रह रही महिला की हत्या कर दी थी

दिल्ली पुलिस ने 88 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है आपको बता दें कि 30 जनवरी को दयालपुर इलाके में बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट के लिए अकेली रह रही महिला की हत्या कर दी थी बुजुर्ग महिला शोर न मचा पाए इसलिए बदमाशों ने महिला के मुँह, हाथ और पैरो को कपडे से बांध दिया था। आपको बता दें कि मृतक की पहचान शांति देवी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जानकारी के अनुसार शांति देवी करावल नगर में 300 गज के मकान में अकेली रहती थी और 2018 में उनके पति ओपी शर्मा की मौत हो गई थी वह कस्टम विभाग से सेवानिवृत्त थे।
बता दें कि बुजुग महिला के तिने बेटे है और उनके बड़े बेटे दीपक शर्मा लोकनायक हॉस्पिटल से सेवानिवृत्त हैं और वह अपने परिवार के साथ फरीदाबाद में रहते है और दूसरे बेटे अपने परिवार के साथ मुखर्जी नगर में रहते है और वह शिक्षा विभाग में काम करते है और उनके सबसे छोटे बेटे नीरज परिवार के साथ पुरानी दिल्ली में रहते है और वह सरकारी बैंक में काम करते है।
ये भी पढ़े: Senior Citizens के लिए अच्छी खबर, अब फ्री में कर सकेंगे हवाई यात्रा










